17 साल की कश्मीरी लड़की ने PM मोदी को लिखा खत, पूछा कौन सा सवाल?

नयी दिल्ली। कश्मीर की रहने वाली एक 17 साल की एनआरआई लड़की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक खत लिखा है। अपने खत में लड़की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया है। लड़की ने पीएम से कश्मीरियों की आवाज सुनने की अपील की है।

modi

मीडिया पर अंकुश क्यों?

अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाली फातिमा शाहीन ने पीएम मोदी को लिखे अपने खत में कश्मीर में मीडिया पर लगे अंकुश पर सवाल किया है। उसने लिखा है अगर बात करनी है तो संचार के साथ खुले रखने होंगे। फातिमा कहती हैं कि मैं फ्रांस में हुए आतंकी हमले की खबरें देख रही हूं, तुर्की में हुए तख्तापलट की कोशिश से जुड़ी खबरों को देख पा रही है। दक्षिण भारत में आए बाढ़ की खबरें भी देख पा रही हूं, लेकिन कश्मीर की खबरें कहां हैं?

कश्मीर की परवाह, कश्मीरियों की नहीं

फातिमा ने सवाल खड़ा किया है कि इस कारण मैं कभी नहीं जान सकती थी कि मेरे शहर में इतने लंबे समय तक क्या चल रहा है। फातिमा ने अपने खत में सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि किसी को भी कश्मीरियों की चिंता नहीं है, सब के सब सिर्फ कश्मीर की जमीन चाहते हैं।

पेन के बजाए बंदूक क्यों?

फातिमा लिखती हैं कि यदि हमने कश्‍मीर के लोगों की परवाह की होती तो हम लोगों के इस विचार की परवाह नहीं करते कि बुरहान वानी आतंकी था या शहीद। मोदी को सलाह देते हुए उन्होंने लिखा है कि कश्मीर के बारे में सोचने की जरूरत है। ये जानने की जरूरत है कि आखिर एक अच्‍छे छात्र ने पेन के बजाय बंदूक को क्‍यों चुना। फातिमा ने अपने ओपन लेटर के जरिए कश्मीर से जुड़े कई मुद्दे उठाए और सरकार को बैकफुट पर ला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+