Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केजरीवाल की मदद चाहते हैं अन्‍ना के समर्थक

Anna Hazare supporter's family seeks Arvind Kejriwal's help
नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे द्वारा 2011 में किये गये जनलोकपाल आंदोलन के दौरान आत्‍मदाह कर लेने वाले दिनेश यादव के परिवार ने अपने भरण पोषण के लिए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगायी है। दिनेश के चौदह वर्षीय बेटे गुड्डू ने केजरीवाल से अपील की है कि 'मेरे पिता ने आंदोलन के दौरान अपने जीवन की कुर्बानी दी थी। हमारे परिवार में वहीं कमाने वाले थे, अब हम सभी अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दिनेश बिहार की राजधानी पटना से 40 किमी दूर सरफुद्दीन गांव का रहने वाला था। गुड्डू ने बताया कि 'अब हम अपने गुजारे के लिए मजदूरी करते हैं जिसके कारण स्‍कूल भी नहीं जा पाते हैं। अपने भाग्‍य को कोसते हुए दिनेश की पत्‍नी मलमतिया देवी का कहना है कि 'अब हमें सिर्फ दिल्‍ली सरकार से ही उम्‍मीदें हैं। यहां तक अब हमारे पास दिल्‍ली का टिकट खरीदने तक के लिए पैसे नहीं है। दिनेश के परिवार में अब उसके माता-पिता, पत्‍नी और पांच बच्‍चे हैं।

दिनेश के भाई ब्रजमोहन ने बताया कि अलग-अलग पार्टियों के नेता हमारे यहां आये और मदद का भरोसा दिला कर चले गये। उन्‍होने उसके नाम पर सड़क बनवाने और मूर्ति लगवाने का वादा भी किया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।

दिनेश यादव ने अन्‍ना के समर्थन में नारे लगाते हुए 23 अगस्‍त 2011 को खुद को आग लगा दी। वह 70- 80 फीसदी जल गया था, जिसके बाद 29 अगस्‍त को उसकी मौत हो गयी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+