Shalimar LTT Express: नासिक में लगेज कंपार्टमेंट में लगी आग, कोच से उठा धुएं का गुबार, यात्रियों में हड़कंप
नासिक के पास शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने की वजह से कंपार्टमेंट में धुंआ उठने लगा। इससे आगे वाले डिब्बे में सवार में यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, आनन-फानन में पहुंचे बचाव दल ने कंपार्टमेंट को ट्रेन से अलग कर दिया। तब जाकर ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के जान में जान आई।
Recommended Video

मध्य रेलवे, मुंबई के जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी एम सुतार के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, इंजन के बगल में लगे लगेज कंपार्टमेंट / पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। जल्द ही ट्रेन सुरक्षित रूप से फिर से सुरू हो जाएगी। अधिकारी के मुताबिक आग सुबह 8:43 पर लगी थी।
जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक पार्सल कंपार्टमेंट में आग कैसे लगी, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी?
वहीं, मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां और अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों की जांच की जा रही है। कोई घायल नहीं हुआ है। ट्रेन और ट्रेन से अलग हुई पार्सल वैन (शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस) जल्द ही अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बदमाशों ने महिला को डंडों से पीटा












Click it and Unblock the Notifications