दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बदमाशों ने महिला को डंडों से पीटा

नई दिल्ली, 01 दिसंबर। देश की राजधानी में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को कुछ लोग डंडों से पीट रहे हैं, इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ लड़के महिला को डंडों से पीट रहे हैं। वहीं जब महिला को बचाने के लिए दूसरी महिला सामने आती है तो युवक उसे भी बुरी तरह से पीटने लगते हैं। महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की है।

delhi

घटना के बाद पीड़ित महिला को अस्पताल मं भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जब महिला मंगलवार को व्हील चेयर से अस्पताल से बाहर आई तो उसने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया और इसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला ने सीसीटीवी फुटेज को दिखाते हुए आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की शालीमार बाग इलाके की विधायक वंदना कुमारी ने उसपर हमला कराया है। पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में वंदना कुमारी का नाम भी दर्ज है लेकिन एफआईआर में विधायक का नाम नहीं दर्ज किया गया है।

वहीं इस पूरी घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि हमने इस घटना में दो महिला आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तक हमला करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि आरोपियों ने महिला पर हमला क्यों किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+