मुजफ्फरपुरः घास काटने गई चार बच्चियां डूबीं, तीन की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज गांव में एक दर्दनाक घटना घटी है, जहां गांव के ही नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। मृतक सभी बच्चियां गांव के निवासी जय प्रसाद राय की हैं। सभी अपनी बड़ी बहन मधु कुमारी के साथ घास काटने गई थी। हादसे के दौरान मधु भी नहर में गिर गई लेकिन उसने किसी तरह अपने आप को बचा लिया। इसके बाद शोर मचाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर जुटे और अन्य तीनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

three girls died due to drowned in canal

वहीं घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद बोचहां सीओ ने इन बच्चियों की मां रीना देवी को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का चेक सौंपा। इस बीच स्थानीय पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने जिला प्रशासन से इलाके को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। कहा है कि गांव में दिन प्रतिदिन बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन जल्द कदम उठाए।

वहीं घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चियों की मां की तबीयत काफी खराब हो गयी है। वे बार-बार बेहोश हो जा रही थी। होश आने पर बच्चियों के शव से लिपटकर दहाड़ मार रोने लग रही थी। बताया जाता है कि जय प्रसाद पंजाब में मजदूरी करता है। फिलहाल वह पंजाब में ही है। उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। वह मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, बड़ी बहन मधु सदमे में है। वह बिल्कुल चुप हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+