मुजफ्फरपुरः दो दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गांव वालों ने कर दिया मुंडन
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक को प्रेमी के साथ मिलना भारी पड़ गया। प्रेमी के मधुर मिलन की ख्वाहिश अधूरी रह गई। लेकिन प्रेमिका से मिलने के चक्कर में प्रेमी को गांव वालों के गुस्से को झेलना पड़ा और गंजा हो गया। यही नहीं गांव वालों ने युवक के मुंडन का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई और सीतामढ़ी के सैदपुर थाना इलाकों के बीच की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबकि औराई के धसना गांव का युवक सैदपुर की मदार गांव की लड़की से प्रेम करता था। सोमवार की रात को अचानक वह अपने दो दोस्तों के साथ प्रेमिका के गांव पहुंच गया। प्रेमिका से उसकी मुलाकात भी हुई। लेकिन मोहब्बत का यह राज सरेआम हो गया।
गांव वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो सभी आक्रोशित हो गए। सबक सिखाने की योजना बनाते हुए गांव वालों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की जमकर पिटाई हुई फिर उनके बाल मुंडवा दिए गए।
गांव वालों ने पुरा मुंडन न कराकर सिर के बीच में से बाल उड़ावा दिए। इतना ही नहीं सजा देने वालों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खास बात यह उस अब प्रेमी के सिर से इश्क का भूत भी उतर चुका है। किसी भी थाने को इस घटना की सूचना नहीं है। युवक ने किसी थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। बहरहाल खबर यह है कि अब तीनों युवकों ने अपना पूरा सिर मुंडवा लिया है, ताकि मामला छिप जाए, लेकिन वायरल वीडियो उनकी इस मंशा पर भी पानी फेर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications