शादी समारोह में हैदराबाद से बिहार आ रहा था परिवार, दर्दनाक हादसे में मां-बाप, बच्चों समेत 5 की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते सोमवार की रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल पांच लोगों को मौत हो गई और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बता दें कि सड़क हादसे में मरने वाले चार लोग एक ही परिवार के थे। वहीं पांचवें मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

मृतकों को चार लाख रुपये का मुआवजा

मृतकों को चार लाख रुपये का मुआवजा

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और एसएसपी मनोज कुमार एसकेएमसीएच पहुंचे। जिलाधिकारी आलोक रंजन ने घटना को ह्रदयविदारक बताते हुए कहा कि इस दुर्घटना में सभी मृतकों को 4-4 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं घायलों के इलाज में भी सहायता की जाएगी।

शादी के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

शादी के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

यह सड़क हादसा देर रात थाना के दादर पुल के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मवीर पासवान काफी लंबे समय से हैदराबाद में नौकरी करता था। वो एक शादी के सिलसिले में हैदराबाद से गांव आ रहा था। बीती रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरने के बाद वो ऑटोरिक्शा लेकर गांव जा रहा था। इसी वक्त रास्ते में दादर पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस टक्कर में धर्मवीर पासवान, उनकी पत्नी रंजू देवी, दो बेटे ( बिरजू और साजन ) की मौत हो गई। जबकि उनकी दो बेटियां माधुरी और सोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना जब परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना में मृत पांचवें व्यक्ति की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

ट्रक मालिक से होगी पूछताछ

ट्रक मालिक से होगी पूछताछ

दुर्घटना के बाद से आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। अहियापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि ट्रक के नंबर से मालिक की पहचान हो गई है। अब ट्रक मालिक से पूछताछ के आधार पर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+