ऑर्केस्ट्रा में जब दारोगा जी ने किया 'तमंचे पर डिस्को', देखें वीडियो

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर ओपी इलाके में दशहरा के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा में तैनात दारोगा के पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी मनोज कुमार ने जांच का निर्देश दिया था। जांच का आदेश मिलने के बाद सरैया एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच की। जिसके बाद आरोपित जमादार शैलेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ऑन ड्यूटी तमंचा लहराते हुए करते रहे डांस

ऑन ड्यूटी तमंचा लहराते हुए करते रहे डांस

वहीं एसएसपी ने आगे विभागीय कार्रवाई जारी रहने की बात कही है। बताया जा रहा है कि जैतपुर ओपी चौकी के पास दशहरा के मौके पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था, जहां दारोगा की ड्यूटी लगी हुई थी। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दारोगा कुर्सी पर बैठकर ऑर्केस्ट्रा देख रहे हैं और कुछ देर बाद ही वो गाने पर झूमने लगते हैं और पिस्टल लहराने लगते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिहार में लगातार खाकी पर दाग लग रहे हैं। हाल ही में दो पुलिसकर्मियों पर शराब का सेवन करने का आरोप लगा था और हाल ही में शराब के नशे में दो सिपाहियों ने अपने विभाग के साथी को पीट दिया।

लगातार लग रहा खाकी पर दाग

लगातार लग रहा खाकी पर दाग

साथी पुलिसकर्मी का कसूर बस इतना था कि अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने उनको ड्यूटी पर आने को कहा था। और दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में पीट दिया। हालांकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार खाकी पर सवाल उठने से उनके कामकाज पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+