बिहारः अपने साथ दोस्तों को भी ले गया और लड़की के साथ पांचों ने किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर पीड़िता को दोबारा बुलाया। इस दौरान पीड़िता ने मना कर दिया तो आरोपितों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पंचायत के जरिये मामले को रफा-दफा करने की कोशिश

पंचायत के जरिये मामले को रफा-दफा करने की कोशिश

इसके बाद जब गांव में लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पंचायत के जरिये मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। लेकिन जब पीड़ित परिवार कानून की मदद लेने पहुंच गया तो उन्हें गांव से बाहर निकाल दिये जाने की धमकी दी जा रही है। महिला थाने में पांचों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहचान के युवक ने शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

पहचान के युवक ने शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

पीड़िता हथौड़ी थाने के एक गांव की रहने वाली है और अपनी विवाहिता बहन के गांव में गई थी। होली के दिन वह बहन के घर के पीछे मक्के के खेत में घास काटने गयी थी। तभी राजा नाम का लड़का वहां पहुंच गया। राजा उसकी बहन का रिश्तेदार था। राजा ने लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

आरोपित पहले से अपने दोस्तों को बुलाकर लाया था

आरोपित पहले से अपने दोस्तों को बुलाकर लाया था

पीड़ित लड़की को राजा के प्लान की किसी तरह की जानकारी नहीं थी। राजा ने अपने पीछे अर्जुन, दशरथ, छोटू और मनीष नामक युवकों को बुलाया था। राजा के पीछे से पहुंचे लड़के छोटू ने घटना का वीडियो बना लिया। उसके बाद लड़की को ब्लैकमेल करके सबने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और सबका वीडियो बनाया।

आरोपितों ने दोबारा लड़की को बुलाया तो उसने मना कर दिया

आरोपितों ने दोबारा लड़की को बुलाया तो उसने मना कर दिया

इस घटना के बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर सबने पीड़िता का मुंह बंद करा दिया। लेकिन आरोपितों ने फिर से लड़की को बुलाया पर जब लड़की नहीं मानी तो आरोपितों नें घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना के कुछ दिन बाद जब पीड़िता की मां को इस बात की जानकारी लगी तो उसने गांव के गणमान्य लोगों से इंसाफ की मांग की।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी जानकारी

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी जानकारी

पीड़िता को इंसाफ दिलाने की जगह मामले को दबाने के लिए पंचायत की गयी। पीड़िता की मां के मुताबिक लालबाबू सहनी नामक ग्रामीण नें पंचायत करवाई और मामले को गांव में हीं सुलझा लेने का दबाव बनाया और कहा कि राजा से लड़की की शादी करा दी जाएगी, लेकिन पीड़िता नें हथौड़ी पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

पीड़ित परिवार को मिल रही है धमकी

पीड़ित परिवार को मिल रही है धमकी

हथौड़ी पुलिस ने उन्हें महिला थाना पहुंचाया, जहां पांचों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बीच केस कर देने के बाद पीड़िता की मां को भी उठा लेने और गांव से बाहर निकाल देने की धमकी दी जा रही है। गैंगरेप का मामला दर्ज हो जाने के बाद महिला थाना की पुलिस नें एक आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+