पत्नी चली गई मायके तो युवक ने पहले दोनों बच्चों को उतारा मौत के घाट और फिर कर ली खुदकुशी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ओपी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। कमरे में दोनों बच्चे और फंदे से लटकी हुई आरोपित पिता की लाश मिली। मृतक पिता की पहचान बलहा गांव के रहने वाले 37 वर्षीय दीपक कुमार राय के रूप में हुई। वहीं बच्चों की शिनाख्त 8 वर्षीय वाणी कुमारी और 5 वर्षीय प्रियांश के रूप में हुई है।

man did suicide after did murder of his two children

तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक दीपक की शादी साल 2011 में बबिता से हुई थी। दोनों को एक बेटी और बेटा था। परिजन भूषण कुमार के मुताबिक दीपक कोई काम नहीं करता था। इसे लेकर पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। पत्नी गुस्से में आकर दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार को दीपक अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था। लेकिन वहां भी दोनों के बीच लड़ाई हुई।

परिजनों का आरोप है कि उसे टॉर्चर किया गया था। पुलिस को भी बुलाया गया था। किसी तरह दीपक वहां से रात को लौटकर घर आया था। उस वक्त वह काफी परेशान और तनाव में था। परिजनों का कहना है कि सोमवार की देर रात को खाना खाने के बाद उसके दोनों बच्चे और वह सोने चले गए। उसने रात में ही सो रहे दोनों बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली। मंगलवार को जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो लाश कमरे में थी।

ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक के ससुराल पक्ष को जानकारी दे दी है। फिलहाल, वे नहीं पहुंचे हैं। आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर सोमवार रात ससुराल में दीपक के साथ क्या हुआ था? इसी से घटना के सही कारणों का पता लगेगा। थानेदार का कहना है बच्चों के शरीर पर कोई जख्म नहीं है। इससे स्पष्ट है कि गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई होगी, या सम्भव है कि तकिए से दोनों का मुंह दबा दिया होगा। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+