मुजफ्फरपुरः अस्पताल की लापरवाही के चलते 24 से अधिक लोगों की चली गई आंखों की रोशनी, निकालनी होंगी आंखें
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां 24 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। दरअसल, बीते 22 नवंबर को मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप लगाया गया था, जिसमें कई मरीजों ने ऑपरेशन करवाया। वहीं अस्पताल की लापरवाही ने सभी मरीजों को जीवन भर के लिए अंधा बना दिया। मामला मुजफ्फरपुर के चर्चित आई हॉस्पिटल का है, जहां सोमवार को मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने जांच का आदेश दिया है। साथ ही सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में बीते 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक विशेष मोतियाबिंद ऑपरेशन का कैंप लगाया गया था। इसमें करीब 24 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया था। लेकिन महज एक सप्ताह के भीतर ही सभी के आंखों में इंफेक्शन हो गया। लोगों की हालत इतनी खराब हो गई कि दूसरे जिलों में जाकर इलाज करवाना पड़ा।
Recommended Video
वहीं जो लोग इलाज करवाने में सक्षम नहीं थे तो वो लोग हॉस्पिटल पहुंचकर चेकअप कराया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि इंफेक्शन हो गया। आंखें हटानी पड़ेंगी अन्यथा दोनों आंखें इंफेक्शन के चलते खराब हो जाएंगी। इस बात का पता चलते ही मरीजों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि करीब 6 से अधिक लोग हैं जो बहुत ज्यादा परेशानी में थे। जिनका विभिन्न जगहों पर इलाज हुआ है और उनकी आंखों को निकाला गया है। सिर्फ इसलिए कि ठीक से ऑपरेशन नहीं हुआ। पूरी आंख में इंफेक्शन हो गया था जिसे निकालने के अलावा दूसरा कोई उपाय उनके पास नहीं था ।












Click it and Unblock the Notifications