मुजफ्फरपुरः अब बुजुर्ग के खाते में आए 52 करोड़ रुपये, पेंशन चेक करने पर हुई जानकारी

मुजफ्फरपुर। बिहार के कई जिलों में अचानक लोगों के बैंक खातों में रुपये आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में कटिहार जिले के दो बच्चों के खाते में 960 करोड़ रुपये का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि अब मुजफ्फरपुर जिले के एक बुजुर्ग के खाते में 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि आ गई, जो कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का है। बुजुर्ग व्यक्ति अपनी वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए निजी सीएसपी संचालक के पास गया। उन्होंने सीएसपी संचालक को अपना आधार कार्ड दिया और राशि चेक करवाने के लिए अंगूठा लगवाया।

Recommended Video

    Bihar: जब बुजुर्ग के Account में अचानक आए 52 Crore, जानकर उड़ गए होश | वनइंडिया हिंदी
    debited 52 crore rupees in old man farmer account

    इसके बाद सीएसपी संचालक दंग रह गया। वह सोचने लगा कि आखिर 52 करोड़ से अधिक राशि उस बुजुर्ग के खाते में कैसे पहुंची। यह बात धीरे-धीरे इलाके में आग की तरह फैल गई। जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए पत्रकार पहुंचे तो राम बहादुर शाह ने बताया कि हम वृद्धा पेंशन चेक कराने को लेकर एक नजदीकी सीएसपी संचालक के पास गए थे।

    जहां सीएसपी संचालक ने बताया कि आप के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि आई है। इस बात को सुनकर हम हैरान रह गए कि आखिर राशि आई कहां से। हम खेती किसानी करके जीवन यापन करते हैं। हम सरकार से यही मांग करते हैं कि उस रााशि से हमें भी कुछ रुपये मुहैया करा दिया जाए, जिससे हमारा बुढापा गुजर जाएगा।

    वहीं मामले को लेकर कटरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज पांडे ने कहा कि स्थानीय लोगों और मीडिया के माध्यम से हमें जानकारी मिली है कि सिंगारी के एक युवक के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि आई है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में काफी जोरों-शोरों से है। जो भी वरीय पदाधिकारी का आदेश होगा उस तरह से हम लोग काम करेंगे। फिलहाल हम लोगों ने स्थानीय चौकीदार को इस मामले की सूचना दे दी है। कल अहले सुबह पुलिस पदाधिकारी जाकर मामले की छानबीन करेंगे और जिस संबंधित बैंक में उनका खाता है उन पदाधिकारी से भी पूछताछ की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+