बिहारः कोचिंग पढ़ाने के बहाने लड़की को सेंटर पर बुलाया फिर टीचर ने किया रेप

मुजफ्फरपुर। लॉकडाउन के ऐलान के बाद सभी स्कूल व कोचिंग संस्थान बंद हैं। लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग पढ़ाने की आड़ में शिक्षक ने नाबालिग लड़के का रेप किया। आरोपित कोचिंग संचालक छठी कक्षा की छात्रा को कोचिंग पर बुलाया फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित कोचिंग संचालक और उसके बड़े भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा को कोचिंग पढ़ाने के बहाने सेंटर पर बुलाया

छात्रा को कोचिंग पढ़ाने के बहाने सेंटर पर बुलाया

लॉकडाउन के बाद से ही सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं लेकिन आरोपित कोचिंग संचालक ने छठी कक्षा की छात्रा को पढ़ाने के लिए घर से बुलाया। छात्रा अपने छोटे भाई-बहनों के साथ बंद कोचिंग में पहुंची। वहां आरोपित ने पीड़िता के तीन भाई-बहनों को एक कमरे में पढ़ने के लिए बैठा दिया।

पूरे दिन चलती रही पंचायत

पूरे दिन चलती रही पंचायत

इसके बाद कोचिंग संचालक उस छात्रा को दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसी दौरान कोचिंग संचालक का बड़ा भाई वहां पहुंच गया तो आरोपित मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने कोचिंग संचालक के बड़े भाई को घटना की जानकारी दी। घटना वाले पूरे दिन गांव में ही पंचायत कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार

पीड़िता की मां ने बताया कि वह जब मामले की शिकायत लेकर बेनीबाद ओपी थाना पहुंची तो पुलिस ने उसे घर लौटा दिया। पीड़ित पक्ष के अड़े रहने और मामले को नहीं दबता देख बेनीबाद पुलिस ने केस महिला थाने को ट्रांसफर करते हुए पीड़िता व उसकी मां को महिला थाना भेज दिया, जहां मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। बेनीबाद ओपी प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि आरोपी कोचिंग संचालक व उसके बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+