मुजफ्फरपुरः चलती बस से अचानक एक-एक कर गिरने लगे मजदूर, देखें वीडियो

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रवासी मजदूरों के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान कई मजदूरों की जान जाते-जाते बच गई। चलती बस से एनएच 28 पर कुछ मजदूर गिर गए। चलती बस से गरिने पर कई मजदूरों क गंभीर चोटें आई हैं। सभी मजदूर दिल्ली से समस्तीपुर जा रहे थे। घायल मजदूरों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान तैनात ब्रम्हपुरा थाना पुलिस का गश्ती दल मौके से फरार हो गया।

बस की तरफ दौड़े थे मजदूर

बस की तरफ दौड़े थे मजदूर

दिल्ली से मजदूरों का एक जत्था जैसे-तैसे कर के मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पहुंचा था। वहां से सभी मजदूरों को समस्तीपुर जाना था। इसी दौरान मोतिहारी से एक बस आई, जिसे पुलिस ने रोक दिया। ताकि वे बस पकड़कर समस्तीपुर जा सकें। बसे के रुकने से पहले ही सभी मजदूर उसकी तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान बस रुकी नहीं और कई मजदूर बस पर लटक गए।

ड्राइवर ने नहीं रोकी बस तो गेट पर लटक गए मजदूर

ड्राइवर ने नहीं रोकी बस तो गेट पर लटक गए मजदूर

इसके बाद ड्राइवर ने बस की रफ्तार बढ़ा दी और आगे जाकर सड़क पर खड़ी दूसरी बस से मजदूर टकरा गए और गेट पर लटके मजदूर भरभरा कर गिर गए। चलती बस से गिरने पर इन मजदूरों को काफी चोट लगी है। इनमें से एक मजदूर अरुण यादव के सीने में तेज दर्द शुरू हो गया, लेकिन बताया जा रहा है कि एक दर्द की गोली का जुगाड़ भी पुलिस नही कर पा। मजदूर अरुण यादव, घनश्याम यादव और दुर्गा यादव ने बताया कि उनके दो अन्य साथी भी घायल हैं।

आगे सड़क किनारे खड़ी बस से टकराये मजदूर

आगे सड़क किनारे खड़ी बस से टकराये मजदूर

मौके पर तैनात महिला दरोगा माया रानी से सवाल किया गया तो वे कहने लगी कि वे दूसरे जिले में कार्यरत हैं और लॉक डाउन में फंस कर यहां ड्यूटी कर रही हैं। उन्हें यहां की व्यवस्था की ज्यादा जानकारी नहीं है। पेट्रोलिंग वाले दल मीडिया कैमरे को देखते ही गाड़ी लेकर निकल लिए। बता दें कि पिछले सप्ताह ही मुजफ्फरपुर में एक अन्य सड़क हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+