बिहारः सांप को गले में लपेट कर कभी उसे चूमता तो कभी लोगों को डराता फिर मंदिर के पास तोड़ दिया दम

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जिले के पारू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नशे में चूर शख्स ने ऐसी हरकत की, जिसके बारे में सुनकर आप स्तब्ध रह सकते हैं। गांव के रहने वाले इस शख्स के पड़ोसी के घर में सांप होने की जानकारी मिली तो उसने घर में घुसकर सांप को पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के बाद शख्स ने उसे गले में लपेट कर पूरा गांव घूमता रहा।

नशे में चूर था बुजुर्ग

नशे में चूर था बुजुर्ग

इस दौरान वह कभी सांप को चूमता तो कभी लोगों को डराता रहा। सांप ने कई बार उन्हें डंसा और एक घंटे के अंदर ही गांव के मंदिर पर युवक ने दम तोड़ दिया। घटना ज़िला अंतर्गत पारू थाना के फंदा गांव का है, जहां सोमवार की दोपहर वृंदा महतो के घर जहरीला सांप निकला। सांप निकलने की जानकारी जब रामनाथ सिंह को मिली तो वह बिना कुछ सोचे- समझे पड़ोसी के घर गया और सांप को पकड़ लिया। दरअसल, वे नशे में धुत थे।

कभी सांप को चूमता तो कभी लोगों को डराता

कभी सांप को चूमता तो कभी लोगों को डराता

सांप को पकड़ने के बाद उसने गले में लपेट लिया और घूमने लगा। इस बीच कई बार सांप को चूमा। हालांकि वहां मौजूद लोग उसे ऐसा करने से मना करते रहे, लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी। सांप के साथ वह स्टंट करता रहा। उसके इस करतब को देख रहे लोगों की भी हिम्मत नहीं हुई कि वे उन्हें सांप से मुक्त करा दें। धीरे-धीरे सांप का जहर उनके पूरे शरीर में फैल गया।

स्टंटबाजी के चलते हो गई मौत

स्टंटबाजी के चलते हो गई मौत

रामनाथ की हालत बिगड़ने लगी और गांव के ही मंदिर के पास लुढ़क गए और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रामनाथ पेशे से किसान थे। 10 साल पहले तक वे ओझा का काम भी करते थे लेकिन, इधर छोड़ रखा था। नशे की लत भी थी। सोमवार को भी लोगों ने उन्हें बार-बार सांप को छोड़ने के लिए कहा लेकिन, उन्होंने किसी की नहीं सुनी। जिसका बुरा परिणाम उन्हें और उनके परिणाम को भुगतना पड़ा। पूरे दिन लोग इस घटना की ही चर्चा कर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+