मुजफ्फरपुरः कोरोना के बाद अब चमकी बुखार का कहर, जुड़वा बहनों की मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अब एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से पीड़ित जुड़वा बहनों की मौत हो गई। जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि जिले के मुसहरी प्रखंड के रजवाडा पंचायत के सुखलाल सहनी की जुड़वा पुत्री सुक्की कुमारी और मौसमी कुमारी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जिसमें चार वर्षीय मौसमी ने सोमवार को जबकि सुक्की ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

एसकेएमसीएच के अधीक्षक एस के शाही ने बताया कि इस साल अब तक एईएस के 15 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिसमें से आठ लोग ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल अस्पताल में तीन पीड़ितों का इलाज चल रहा है। राज्य में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) ने गर्मी के शुरू होते ही अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरपुर के में एईएस के 15 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिसमें से आठ लोग ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं।
एसकेएमसीएच में सोमवार को भी चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चों को भर्ती कराया गया है। एईएस से इस साल अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि पिछले कई साल से मुजफ्फरपुर, गया सहित कई जिलों में एईएस का कहर यहां के बच्चों पर टूटता है। पिछले साल भी इस बिमारी से करीब 150 बच्चों की मौत हुई थी।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications