मुजफ्फरपुरः कांटी थर्मल पावर स्टेशन के AGM की कोरोना से मौत, संक्रमितों की संख्या 26 हजार के पार
मुजफ्फरपुर। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन हजार की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। इस बीमारी की चपेट में जहां 26 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। वहीं इस बीमारी के चलते 179 लोगों की मौत हो गई। कोरोना के चलते उत्तर बिहार के पावर हाउस कहे जाने वाले कांटी थर्मल पावर में तैनात एनटीपीसी के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह की कोरोना के चलते मौत हो गई है।

सहायक महाप्रबंधक की मौत के बाद कांटी थर्मल के औद्योगिक और आवासीय परिसर में हड़कं मच गया। बता दें कि एजीएम जितेंद्र कुमार सिंह कहलगांव एनटीपीसी में डीजीएम थे। प्रमोशन के बाद उनका तबादला कुछ दिनों पहले कांटी थर्मल पावर में हुआ था। जुलाई महीने की शुरुआत में उनमें कोरोना के लक्षण का आभास हुआ। कांटी थर्मल के डीजीएम एचआर बीके शर्मा ने बताया 4 जुलाई से वो क्वारंटाइन में रह रहे थे। हालात बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में रेफर कर दिया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था।
इलाज के दौरान ही रविवार की शाम को उनकी मौत हो गई। जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया के निवासी थे। उनकी मौत से पूरा थर्मल परिवार एक ओर जहां सदमे में है वही कोरोना संक्रमण का भय भी वहां के कर्मियों को सताने लगा है। डीजीएम बीके शर्मा ने बताया है कि 4 जुलाई के बाद जितेन्द्र कुमार कार्यस्थल पर नहीं गए थे, इसलिए लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। बीके शर्मा ने यह भी बताया है कि थर्मल परिसर में सभी कार्य स्थलों पर नियमित रूप से सेनेटाइजेशन का काम होता है इसके अलावा थर्मल के प्रवेश द्वार पर ही सभी लोगों की स्क्रीनिंग जाती है।












Click it and Unblock the Notifications