Video: प्लेटफॉर्म पर महिला को हुआ लेबर पेन, पुलिसकर्मियों ने चादर का रूम बनाकर कराई डिलीवरी
Mumbai news, मुंबई। महाराष्ट्र में दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बीते सोमवार को अचानक एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जब महिला को ज्यादा 'लेबर पेन' होने लगा तभी वहां खड़े पुलिसकर्मी चादर लाकर खड़े हो गए। चादर के सहारे 'लेबर रूम' बनाया गया और आपात स्थिति में महिला ने वहीं बच्चे को जन्म दिया। महिला का नाम गीता दीपक वागारे है जो 21 साल की है। गीता अपने पति के साथ पुणे के लिए जा रही थी। दोनों पति-पत्नी ट्रेन का इंतजार करते हुए रुके हुए थे कि अचानक गीता को तकलीफ होने लगी।

जिसके चलते दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही गीता की डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे दोनों को आगे के इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। दादर रेलवे स्टेशन में महिला को डिलीवरी होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अक्टूबर महीने में सलमा शेख नाम की महिला ने दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक बेटी को जन्म दिया था। सलमा सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन से सफर कर रही थीं। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रुकी थी कि अचानक सलमा को तकलीफ होने लगी। ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पर ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

ठीक उसी तरह गीता भी अपने पति के साथ पुणे जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते हुए रुकी थी, अचानक तकलीफ होने की वजह से आसपास मौजूद महिलाओं और रेलवे प्रशासन की मदद से गीता की डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी की घटना की खबर सुनते ही लोगों में कौतूहल का विषय बन गया था। नागरिकों की मदद से तुरंत गीता और बच्चे को नजदीक के हॉस्पिटल में भेजा गया।
ये भी पढ़ें- विदेशी युवती के साथ पुणे के प्रेमी ने किया कंपाने वाला काम, Instagram ने बचाई जान












Click it and Unblock the Notifications