पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, SDM की गाड़ी पर भीड़ ने बरसाए पत्थर

Amroha news, अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में गांव बसी निवासी एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों के आक्रोश को देखकर पुलिस ने तीन जिलों से फोर्स मंगाई। दरअसल गांव बसी मुस्तकाम निवासी बाली ने पिछले एक साल पहले हापुड़ से दलाल के जरिए कार खरीदी थी। पुलिस को सूचना मिली कि कार चोरी की है और उसके कागजात फर्जी बने हुए हैं।

man died in police custody in amroha villagers protest at police station

जिसके बाद अमरोहा के धनौरा थाना पुलिस ने बाली को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। परिजनों ने भीड़ के साथ शेरपुर चौकी, थाना धनौरा पहुंचकर हंगामा किया। अमरोहा, संभल मुरादाबाद जनपद से भारी मात्रा में फोर्स थाना धनौरा बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण ही युवक की मौत हुई है। परिजनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

man died in police custody in amroha villagers protest at police station

पुलिस ने जाम खुलवाने का दबाब बनाया तो आक्रोशित भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी बाली को छोड़ने के लिए पांच लाख की मांग कर रहे थे। जिसमें एक लाख रुपये दरोगा रघुराज सिंह को दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- काम के दौरान गलती होने पर मालिक ने बच्चे को बनाया मुर्गा, जाना पड़ा जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+