अदार पूनावाला के वापस लौटने पर उनके साथ वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर मीटिंग करेंगे- राजेश टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अदार पूनावाला के देश वापस लौटने पर उनके साथ वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर मीटिंग की जाएगी।

मुंबई, 5 मई। सीरम इसंटीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के ब्रिटिश मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के बाद से, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कोरोना की वैक्सीन के लिए उनके ऊपर देश के शक्तिशाली लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, महाराष्ट्र सरकार का उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मीडिया से कहा कि जब वह लंदन से वापस लौटेंगे तो हम उनके साथ बैठक करेंगे।

rajesh Tope

इससे पहले टोपे ने कहा था कि अदार पूनावाला पुणे के निवासी हैं और उनका सारा काम भी पुणे में ही होता है, इसलिए उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति के मामले में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए। मालूम हो कि 1 मई को भारत सरकार ने जब से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का ऐलान किया है तब से वैक्सीन की डिमांड दोगुनी हो गई है। बता दें कि अदार पूनावाला की कंपनी ने गृह मंत्रालय को खत लिखकर अदार पूनावाला को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई।

ब्रिटिश मीडिया हाउस से क्या बोले थे अदार पूनावाला

अदार पूनावाला ने ब्रिटिश मीडिया हाउस को दिए अपने साक्षात्कार में कहा था कि मेरे ऊपर वैक्सीन की सप्लाई के लिए शक्तिशाली राजनेताओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और मुझे धमकी दी जा रही है। ऐसी परिस्थिति में में वापस नहीं जाना चाहता। सभ कुछ मेरे कंधों पर डाल दिया गया है, लेकिन मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता।'हालांकि अब अदार पूनावाला ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट में वैक्सीन तैयार करने का काम पूरी तेजी से जारी है और वह जल्द वापस लौटेंगे।

यह भी पढ़ें: क्यों स्टॉक होने के बावजूद महाराष्ट्र के मुंबई जैसे कुछ शहरों में वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े ? जानिए

खबरों के मुताबिक वैक्सीन का व्यापार बढ़ाने के लिए भारत-ब्रिटेन व्यापार साझेदारी के तहत अदार पूनावाला की कंपनी 240 मिलियन पॉड का निवेश करने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी का ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नेजल वैक्सीन का ट्रायल भी चल रहा है। अदार पूनावाला कि शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र सरकार और राज्य कांग्रेस ने कहा था कि पूनावाला को उन्हें मिली थमकियों के लिए पुलिस में शिकायत करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+