सनी लियोनी ने की जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
मुंबई, जुलाई 15। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत की है। दरअसल, सनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ मिलकर एक नया घर खरीदा है। सनी की मुंबई में ये कोई पहली प्रॉपर्टी नहीं है। इससे पहले भी सनी के कई अपार्टमेंट और फ्लैट हैं। सनी ने अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सनी ने अंधेरी में खरीदा है घर!
आपको बता दें कि सनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि उन्होंने एक अपार्टमेंट खरीदा है, जो बेहद ही खूबसूरत है। बताया जा रहा है कि सनी का ये अपार्टमेंट अंधेरी में है, जो बेहद ही पॉश एरिया है। सनी के नए अपार्टमेंट को देखकर उनके फैंस और फॉलोअर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। सनी अपनी फोटोज में पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं। इसमें उनके पति और उनके बच्ची भी शामिल हैं।

पति की गोद में नजर आईं सनी
सनी ने नए अपार्टमेंट की ये फोटोज गृह प्रवेश की हैं। पहली फोटो में सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ उनको गोद में घर के अंदर प्रवेश करती हुई दिखती हैं। अन्य तस्वीरों में उनके बच्चे, निशा, नूह और आशेर भी साथ में दिखते हैं जो पिज्जा खा रहे हैं।

सनी ने फोटोज के साथ दिया ये कैप्शन
सनी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है, "इंडिया में हमारे जीवन के नए अध्याय की शुरुआत हुई है, मुझे यहां बनाया गया घर और जीवन बहुत पसंद है और यह सुंदर घर हमारे 3 सुंदर बच्चों के साथ वास्तव में केक पर आइसिंग जैसा है!! #सतनामवाहेगुरु'।

सनी इन प्रोजेक्ट्स पर कर रही हैं काम
आपको बता दें कि सनी इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। सनी जल्द ही साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'शेरो' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा सनी लियोन इन दिनों स्प्लिट्सविला के लेटेस्ट सीजन की शूटिंग में भी बिजी हैं। सनी को आखिरी बार देवांग ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'बुलेट्स' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications