स्टंट सीन की शूटिंग कर रहीं सनी लियोनी रस्सियों से लटकी थीं और भूल गईं अपना डायलॉग, वीडियो वायरल
मुंबई, 9 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो उनके एक शूट का है, जिसमें सनी अपनी लाइनें भूल गईं। ये एक स्टंट सीन है, जिसमें सनी रस्सियों से लटकी हुई हैं। सनी के एकदम मौके पर डायलॉग भूलने से ये वीडियो मजेदार बन गया है। इसको खुद सनी ने ही शेयर किया है।

सनी ने लिखा- आता माझी सटकली
सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शूट के दौरान अपनी लाइनें भूल गईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा है- आता माझी सटकली.. हालांकि सनी ने ये नहीं लिखा कि ये सब उनके साथ किस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हवा में लटकी रह जाती हैं सनी
इस वीडियो में दिख रहा है कि सनी लियोनी रस्सियों से बंधी हवा में झूल रही हैं। जैसे ही एक्शन बोला जाता है तो वो जमीन की तरफ आती हैं और हवा में ही रुक जाती हैं। इसके बाद उनको सामने लेटे कलाकार को कुछ कहना होता है। जैसा ही सनी अपने डायलॉग बोलना शुरू करती हैं तो एक शब्द बोलकर अटक जाती हैं। शूटिंग क्रू से उनकी मदद भी की जाती है लेकिन सनी अपना डायलॉग नहीं बोल पातीं और सीन को रोकना पड़ता है।

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और वो सक्रिय भी रहती हैं। फिल्मों से जुड़ी तस्वीरों ही नहीं निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी वो सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टीवी शो स्पिल्ट्सविला की शूटिंग के दौरान ली गई तस्वीरें भी शेयर की थीं। जो खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि सनी अपने करियर में जिस्म-2, रागिनी MMS-2, एक पहेली-लीला जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। सनी ने शाहरुख खान की फिल्म रईस में आयटम नंबर भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications