शिवसेना ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- बुनियादी जरूरतों को तरस रहे लोग, पिछले सात सालों में...
रविवार को भाजपा नीत एनडीए सरकार को केंद्र की सत्ता पर काबिज हुए पूरे सात साल हो गए। इस मौके पर महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
मुंबई, 30 मई। रविवार को भाजपा नीत एनडीए सरकार को केंद्र की सत्ता पर काबिज हुए पूरे सात साल हो गए। इस मौके पर महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए ने जनता की भलाई के लिए बहुत कम कार्य किए और उन्हें अब आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले सात सालों में भाजपा ने कोई भी ठोस काम नहीं किया। लेकिन हमें अभी भी पार्टी से उम्मीद है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि हम उम्मीद नहीं कर सकते क्योंकि इस सरकार को लोगों ने चुना है और उसके पास बहुमत है। संजय राउत ने कहा, 'पहले वह पांच साल के लिए शासन में रहे और फिर दोबार चुनकर सत्ता में आए और दूसरे कार्यकाल के 2 साल कोरोना महामारी में बेकार हो गए। लेकिन अभी भी देश के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।'
यह भी पढ़ें: केरल और मुंबई में वैक्सीनेशन को लेकर बदले नियम, विदेश जाने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में देश में महंगाई बढ़ गई है लोगों के बार नौकरी नहीं हैं और लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। शिवसेना नेता ने आगे कहा कि लोगों की (नौकरी और भोजन) बहुत साधारण सी मांग हैं। आम आदमी अमीर बनने की चाह नहीं करता अगर उसे यही मुहैया करा दिया जाए तो वह इसी में खुश रहेगा। इसलिए, मोदी सरकार को अब आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि क्या देश के लोगों की इतने सालों में बुनियादी जरूरतें पूरी हुई हैं या नहीं।
पार्टी को शिवसेना के भाषणों की जरूरत नहीं
संजय राउत के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि उनकी पार्टी को शिवसेना के भाषणों की जरूरत नहीं है। कदम ने कहा, 'क्या शिवसेना यह सोचती है कि जो अभी चल रहा है उससे जनता वाकिफ नहीं है। जो पार्टी बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों पर नहीं चल सकती और जो पार्टी लगातार रंग बदलती हो उसे भाजपा को उपदेश देने की जरूरत नही है। यहां तक की संजय राउत खुद केंद्र सरकार के काम की तारीफ करते थे और अब उन्होंने इतनी जल्दी रंग बदल लिया।'
-
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications