केरल और मुंबई में वैक्‍सीनेशन को लेकर बदले नियम, विदेश जाने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

मुंबई, 29 मई। केरल सरकार और मुंबई ने कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाने के नियमों में बदलाव किया है। केरल के रहने वो छात्र या फिर नौकरी पेशे वाले लोग जिन्‍हें विदेश यात्रा करनी है उनके लिए दूसरी डोज में गैप को कम कर दिया है। केरल के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने दूसरी डोज के गैप को 4-6 सप्ताह कर दिया है। आपको बता दें कि मौजूदा नियमों के मुताबिक दूसरी डोज के लिए 12 से 16 हफ्ते के गैप कर सिफारिश की गई थी। पिछले सप्‍ताह ही केरल सरकार ने वैक्‍सीनेशन के लिए प्रायोरिटी ग्रुप्स में नौकरी और पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले लोगों को शामिल किया था।

केरल और मुंबई में वैक्‍सीनेशन को लेकर बदले नियम, विदेश जाने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

केरल के स्‍वास्‍थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्‍य सरकार ने विदेश जाने वाले यात्रियों के सामने आने वाली समस्‍या के संबंध में केंद्र सरकार को जानकारी देकर उनसे अनुरोध की थी कि ऐसे यात्रियों के लिए कोविशील्ड की दूसरी डोज में रियायत दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने मामले में आगे बढ़ने का फैसला किया।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई की बीएमसी ने भी शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया कि पढ़ाई के लिए विदेश जाने वालों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए 18-44 के ग्रुप में प्रायोरिटी दी जाएगी। नगर निगम ने मुंबई के केंद्रों पर बिना प्री रजिस्ट्रेशन के इन लोगों को वैक्सीन के लिए हफ्ते के तीन दिन तय किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+