मुंबई में एक महीने के बाद 1000 से कम हुए कोरोना के नए केस, पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत
मुंबई, जनवरी 31। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है। सोमवार को मुंबई में लगभग 1 महीने के बाद पहली बार कोरोना के नए मरीज 1000 से कम हुए हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 960 नए मरीज मिले हैं, जबकि 11 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है।

10 हजार से नीचे आए एक्टिव केस
मुंबई में पिछले 24 घंटे के अंदर 45618 मरीजों का कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें से 960 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या 9,900 तक आ गई है। मुंबई के अंदर पिछले 24 घंटे में 1837 मरीज रिकवर हुए हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 106 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
पुणे में कोरोना की स्थिति
वहीं पुणे में सोमवार को 3,762 नए कोरोना केस मिले, जबकि 14 मरीजों की मौत हो गई। पुणे में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। पुणे में एक्टिव मरीज 50204 हैं। वहीं पुणे में पिछले 24 घंटे में 7,953 ठीक हुए हैं।
Mumbai reports 960 new #COVID19 cases, 1,837 recoveries, and 11 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) January 31, 2022
Active cases 9,900 pic.twitter.com/t2I1nMaX1r
ये भी पढ़ें: 24 साल बाद मुंबई के शख्स को वापस मिला चोरी हुआ लाखों का सोना, जानिए अब उसकी कीमत












Click it and Unblock the Notifications