मुंबई: कोरोना वायरस नियमों के उल्लंघन को लेकर मलाड स्थित D Mart को किया गया सील
कोरोना वायरस नियमों के उल्लंघन को लेकर मुंबई के मलाड स्थित डी मार्ड को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सील कर दिया है।
मुंबई, 24 जुलाई। कोरोना वायरस नियमों के उल्लंघन को लेकर मुंबई के मलाड स्थित डी मार्ड को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई को लेकर बीएमसी ने कहा कि डी मार्ट के कर्मचारी और ग्राहक कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करते दिखे, जिसकी वजह से डी मार्ट पर कार्रवाई की गई। बीएमसी को सूचना मिली थी कि डी मार्ट में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन जैसे कोविड के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इसके बाद बीएमसी की टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दी गई है, लेकिन साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। बता दें को कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार का जोर कड़ाई से कोरोना के नियमों का पालन करवाने पर है। इसीलिए उद्धव सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन शुक्रवार को कोरोना से होने वाली मौतों में वृद्धि देखी गई। कोरोना से गुरुवार को हुईं 120 मौतों के मुकाबले शुक्रवार को राज्य में 167 मौतें हुईं।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर काबू पाने के लिए हरियाणा में 2 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, यहां मिलेगी छूट
वहीं मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 373 मामले सामने आए, जबकि शुक्रवार को मुंबई में कोरोना से 8 मौतें हुईं। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 6753 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 62.5 लाख हो गए, जबकि राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ बढ़कर 1.3 लाख हो गया है। वहीं अकेले मुंबई में कोरोना के कुल केस 7.3 लाख जबकि मौतों की संख्या 15818 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications