महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, सोमावार को सामने आए 31 हजार से ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, सोमवार को राज्य में कोरोना के 31,111 नए मामले सामने आए जबकि 24 लोगों की मौत हो गई।
मुंबई, 17 जनवरी। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, सोमवार को राज्य में कोरोना के 31,111 नए मामले सामने आए जबकि 24 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्य में बीते 24 घंटे में 29,092 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,67,334 हो गई है।

महाराष्ट्र में मिले ओमिक्रॉन के 122 नए केस
वहीं, अगर राज्य में ओमिक्रॉन वेरियंट से संक्रमित मरीजों की करें तो आज ही आज में महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 122 मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल मामले बढ़कर 1860 हो गए हैं। वहीं, अगर राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में आज कोरोना वायरस के 5,956 मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 50,757 हो गई है।
यह भी पढ़ें: आठ कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन अक्टूबर में 7.5% बढ़ा, इस सेक्टर ने की सबसे ज्यादा 'तरक्की'
दिल्ली में सामने आके 12000 कोरोना केस
हालांकि राहत इस बात को लेकर है कि जिस तेजी से राज्य में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से केस कम भी हो रहे हैं। इसके अलावा मरीजों में गंभीर संक्रमण भी कम देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के अलावा देश के तमाम राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 12,527 मामले सामने आए, जबकि 24 लोगों की मौत हो गई।
मार्च से शुरू होगा 12-14 साल के बच्चों का टीकाकरण
देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 12 से 14 साल के लोगों मार्च से कोरोना वायरस टीकाकरण करने का ऐलान किया है। केंद्र ने 3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण करने का ऐलान किया था। केंद्र सरकार के अनुसार फरवरी के अंत तक 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण पूरा होने की उम्मीद है जिसके तुरंत बाद 12-14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications