Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आठ कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन अक्टूबर में 7.5% बढ़ा, इस सेक्टर ने की सबसे ज्यादा 'तरक्की'

नई दिल्ली, 30 नवंबर: देश के आठ प्रमुख उद्योगों का अक्टूबर माह के लिए संयुक्त सूचकांक जारी किया है। आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ अक्टूबर में 7.5% रही। कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के मुताबिक, 8 अहम कोर सेक्टर का इंडेक्स अक्टूबर 2021 में 136.2 रहा जो अक्टूबर 2020 के मुकाबले 7.5% ज्यादा है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी ) की हिस्सेदारी 40.27% है। आठ कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र शामिल हैं।

eight core sectors in month of October grew 7.5 percent in October

मंत्रालय की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक, "कोल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी इंडस्ट्रीज की ग्रोथ बढ़ी है। अक्टूबर में सबसे ज्यादा ग्रोथ नेचुरल गैस प्रोडक्शन में देखी गई है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 25.8% की तेजी आई है। अप्रैल-अक्टूबर 2021 के बीच इस इंडेक्स की ग्रोथ पिछले साल के इसी महीने के मुताबिक, 22.6% रही।

Recommended Video

    Indian GDP: IMF ने भारत की 2021-22 की जीडीपी वृद्धि दर 9.5 फीसदी रखी | वनइंडिया हिंदी

    जुलाई, 2021 के लिए 8 प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को 9.4% से संशोधित कर 9.9% कर दिया गया है। अप्रैल-अक्टूबर 2021-22 के दौरान आईसीआई की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.1% (पी) थी। पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले इस साल अक्टूबर में कोयले का प्रोडक्शन 14.6% बढ़ा है। जबकि इसका इंडेक्स इस फिस्कल ईयर में 12.2% बढ़ा है। पेट्रोलियम रिफाइन की ग्रोथ अक्टूबर 2021 में 14.4% रही। इसके क्यूमलेटिव इंडेक्स में 11.7% की तेजी आई है।

    दूसरे कोर सेक्टर की बात करें तो इलेक्ट्रिसिटी 2.8% बढ़ा है। जबकि इस दौरान फर्टिलाइजर प्रोडक्शन की ग्रोथ 0.04% रही। वहीं स्‍टील और सीमेंट उत्‍पादन में अक्‍टूबर में 0.9 फीसद और 14.5 फीसद बढ़ोत्तरी हुई है।

    https://hindi.oneindia.com/news/business/government-will-introduce-new-crypto-bill-in-parliament-after-cabinet-approval-nirmala-sitharaman-651002.html
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+