ED के समक्ष पेश हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, बोले- मुझ पर आरोप लगाने वाले परमबीर कहां हैं
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।
मुंबई, 1 नवंबर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। अनिल देशमुख ने एक खुले पत्र में कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह केंद्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ईडी के समक्ष कहा कि निहित स्वार्थों द्वारा एक झूठी और गलत धारणा बनाई जा रही है कि मैं प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से बच रहा हूं। निस्संदेह, इस तरह का प्रचार बिल्कुल निराधार है।
Recommended Video

अनिल देशमुख को ईडी की ओर से 5 बार समन भेजा गया था, लेकिन वह एक भी बार ईडी के ऑफिस नहीं पहुंचे। हर बार उनके वकील इंद्रपाल सिंह की ईडी के दफ्तर पहुंचे। इस पर उनकी दलील थी कि देशमुख 75 साल के हैं और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण वह पेश नहीं हो सकते। खबरों के अनुसार अनिल देशमुख ने ईडी के समक्ष कहा कि मैं आज प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर आया हूं। मेरे ऊपर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने जो आरोप लगाए, वो परमबीर सिंह आज कहां है?
उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थों के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। परमबीर सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये बेईमान व्यक्ति खुद घुटने तक जबरन वसूली, धोखाधड़ी और यहां तक कि हत्या के कई रैकेट में शामिल हैं। ऐसा व्यक्ति अब वांछित फरार अपराधी है।
यह भी पढ़ें: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी, इन दिशानिर्देशों का करना होगा पालन
बता दें कि अनिल देशमुख 100 करोड़ की वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। परमबीर सिंह ने उन पर वसूली का आदेश देने का आरोप लगाया था। ईडी देशमुख पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। परमबीर सिंह ने कहा था कि अनिल देशमुख ने पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ की वसूली करने का आदेश दिया था, जिसमें से 40-50 करोड़ बार और रेस्त्रां से वसूल करने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications