हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी, इन दिशानिर्देशों का करना होगा पालन
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज आगामी हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और नए दिशानिर्देश जारी किए।
नई दिल्ली, 1 नवंबर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज आगामी हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और नए दिशानिर्देश जारी किए। यानी आज से हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए आजमीन हज मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हज 2022 के लिए हज मोबाइल ऐप को अपग्रेड किया गया है। ऐप पर आवेदन को लेकर पूरी जानकारी दी गई है।

Recommended Video
इस बार हज यात्रा के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और हज यात्रियों के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य होगा। हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पिछले साल कोरोना के कारण हज नहीं हो सकी थी, लेकिन 2022 में भारत की तरफ से इसमें बड़े पैमाने पर लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने कोशिश की है कि हज यात्रा शत प्रतिशत डिजिटल और आसान हो।












Click it and Unblock the Notifications