महाराष्ट्र की महाभारतः बीजेपी ने बागड़े को उतारा तो शिवसेना भी अड़ी
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर पद को लेकर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने अपने नेता हरिभाऊ बागड़े को विधानसभा स्पीकर के लिए नामित किया है। तो शिवसेना भी अपने उम्मीदवार को स्पीकर बनाने के लिए हाथ-पांव मारने में जुटी है।
भाजपा की ओर से स्पीकर के उम्मीदवार बागड़े औरंगाबाद के फुलमबारी से विधायक हैं। शिवसेना ने पारनेर से विधायक विजय औती का नाम स्पीकर पद के लिए लेकर आई है।
बरसों से साथ चली आ रहीं शिवसेना-भाजपा की नफरत अब चरम पर नजर आ रही है। शिवसेना के अड़ियल रुख से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे साथ आने के लिए तब तक नहीं मानने वाले जब तक भाजपा शिवसेना को उप मुख्यमंत्री पद नहीं दिया जाता।
महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस दौरान शिवसेना ने भाजपा से अपना रुख साप करने के लिए कहा है। शिवसेना ने भाजपा से पूछा है कि भाजपा अपना मत स्पष्ट करे कि उसको किसके साथ मिलकर सरकार बनानी है।













Click it and Unblock the Notifications