मुंबई: गणेश चतुर्थी पर पंडालों में गणपति के दर्शन पर लगी रोक, 10-19 सितंबर तक लागू रहेगी धारा 144

कोरोना वायरस के मद्देनजर गणेश चतुर्थी के आयोजन को लेकर मुंबई पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं। मुंबई पुलिस ने गणेश चतुर्थी पर पंडालों में गणपति के दर्शन पर रोक लगा दी है।

मुंबई, 9 सितंबर। कोरोना वायरस के मद्देनजर गणेश चतुर्थी के आयोजन को लेकर मुंबई पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं। मुंबई पुलिस ने गणेश चतुर्थी पर पंडालों में गणपति के दर्शन पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कहा है कि आयोजकों को डिजिटल दर्शन की व्यवस्था करनी होगी।

Ganesh Chaturthi

इसके अलावा मुंबई पुलिस ने कहा है कि 10-19 सितंबर को मुंबई में धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी गणपति जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा एक जगह पर 5 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। मुंबई पुलिस के अनुसार श्रद्धालु गणपति के केवल ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है, लेकिन चूंकि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले दूसरी लहर में बड़ी संख्या में सामने आए थे, इसलिए सरकार पूरी सावधानी बरत रही है। मुंबई पुलिस ने कहा कि कोरोना को देखते हुए ये पाबंदियां लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 530 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं अगर पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोा के 4 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर सही जानकारी के लिए दिल्ली सरकार ने Whatsapp पर शुरू की नई कोविड हेल्पलाइन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

सबसे ज्यादा केस मुंबई और नासिक से सामने आए हैं। बुधवार को मुंबई में कोरोना के जहां 532 मामले सामने आए वहीं नासिक में कोरोना के 914 केस सामने आए। नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 64,97,872 हो गए हैं जबकि मौत का आंकड़ा 1,37,962 हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+