कोरोना पर सही जानकारी के लिए दिल्ली सरकार ने Whatsapp पर शुरू की नई कोविड हेल्पलाइन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

कोरोना पर सही जानकारी के लिए दिल्ली सरकार ने Whatsapp पर शुरू की नई कोविड हेल्पलाइन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, 09 सितंबर: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले अब कम हो गए हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कोविड-19 और वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए 'व्हाट्सएप हेल्पडेस्क नंबर' लॉन्च किया है। व्हाट्सएप पर शुरू की गई इस नई कोविड हेल्पलाइन के जरिए आप अपने सबसे पास के टीकाकरण केंद्रों का पता लगा सकते हैं और वैक्सीन के लिए स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। अधिकारिक बयान के अनुसार 'व्हाट्सएप चैटबॉट' के माध्यम से टेली-परामर्श और ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

coronavirus

दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा, यह दिल्ली में कोविड से संबंधित जानकारियों और संसाधनों के बारे में है ये व्हाट्सएप पर शुरू की गई इस हेल्थ डेस्क से आप वैक्सीनेशन से जुड़ी अप-टू-डेट जानकारी ले सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप पर 'Hi' लिखकर 91122307145 पर भेजना होगा। यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।" उसके बाद आपको वहां से जवाब आएगा और आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप इस चैटबॉट के माध्यम से हॉस्पिटल बेड्स, वैक्सीनेशन सेंटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, वैक्सीन सेंटर इत्यादी के बारे में पता लगा सकते हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हेल्पलाइन नंबर लॉन्च करते हुए कहा, "हमने इस चैटबॉट में कुछ नई सुविधाएँ जोड़ी हैं, जिससे नागरिकों को कोविड -19 से संबंधित विश्वसनीय जानकारी और संसाधनों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिल सके।" लॉन्चिंग के मौके पर व्हाट्सएप के अधिकारी भी मौजूद थे।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोविड-19 के 43 हजार नए मरीज , COVID Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    यह चैटबॉट व्हाट्सएप बिजनेस एपीआई पर बनाया गया है। वहीं इसको कोविन पोर्टल और दिल्ली सरकार के 'कोविड वार रूम' के साथ कनेक्ट भी किया गया है। व्हाट्सएप के निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने इस चैटबॉट को लेकर कहा, दिल्ली सरकार का इस व्हाट्सएप-एपीआई हेल्पलाइन चैटबॉट का कस्टम तकनीक-समाधान लोगों के लिए फायदेमंद होगा। दिल्ली में इसके बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी तेजी आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+