'द बिग बुल' की सक्सेस से अमिताभ हुए खुश, बेटे अभिषेक की तारीफ में कही ये बात

मुंबई, अप्रैल 16। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' को OTT प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अपनी इस फिल्म को लेकर अभिषेक इन दिनों सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक लीड रोल में हैं। मूवी को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के लिए अभिषेक ने फैंस का आभार जताया है तो वहीं उनके पिता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे के काम की तारीफ की है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि "WHTCTW..... well done buddy। एक पिता का गर्व। जब आपके बेटे को आपके जूते आने लगे तो वो आपका बेटा नहीं रहता बल्कि दोस्त बन जाता है। so well done buddy !! आपको बता दें कि अमिताभ और अभिषेक के बीच कैमिस्ट्री एकदम दोस्त जैसी है, सोशल मीडिया पर कई बार उनकी इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

Amitabh bachchan

Recommended Video

    फ्लॉप फिल्मों के बाद बॉलीवुड छोड़ने वाले थे अभिषेक, अमिताभ की एक सलाह ने बदल दी थी जिंदगी

    अभिषेक बच्चन ने फिल्म को मिले रिस्पॉन्स के लिए अपने फैंस का भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि मैंने कहा बड़ा सोचो, तो आपने (फैंस ने) द बिग बुल को सबसे बड़ा धमाका बना दिया। आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू।

    8 अप्रैल को रिलीज हुई थी 'द बिग बुल'

    आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता द्वारा किए गए घोटाले पर आधारित है, जो कि 8 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म को कोकी गुलाटी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता, सोहम शाह, इलियाना डिक्रूज भी हैं। इस फिल्म की तुलना हंसल मेहता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज स्कैम 1992 से हुई। बता दें कि स्कैम 1992 में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का किरदार निभाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+