घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे अभिनेता करण मेहरा ने इस अंदाज में दी अपने बेटे को दी जन्मदिन की बधाई
पत्नी निशा रावल के साथ पारिवारिक विवाद के बीच एक्टर करण मेहरा ने अपने बेटे काविश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
मुंबई, 14 जून। पत्नी निशा रावल के साथ पारिवारिक विवाद के बीच एक्टर करण मेहरा ने अपने बेटे काविश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में निशा रावल ने करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। निशा की शिकायत पर करण को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। विवाद के बीच करण ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'हैपी बर्थडे माई लिटिट मैन काविश मेहरा। तुम पर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और वह हमेशा तुम्हारी रक्षा करें। मुझे याद है कि तुम हमेशा मुझसे कहते रहते हो कि तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो और मैं भी तुमसे बहुत..बहुत बहुत सारा प्यार करता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे दिल में हूं। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। सब का धन्यवाद और कृपया सभी लोग काविश को आशीर्वाद दें।'
यह भी पढ़ें: 'बुड्ढे सलमान के साथ दिशा पटानी लगती हैं बहुत भयानक, सिर्फ टाइगर के साथ करें काम'
बता दें कि करण और उनकी पत्नी के बीच हुए विवाद के सामने आने के बाद करण ने अपने इंस्टाग्राम पर यह पहली पोस्ट की है। उन्होंने अपनी अंतिम पोस्ट में भी काविश की फोटो शेयर की थी। करण और निशा की शादी को नौ साल हो चुके हैं और वो एक-दूसरे को 14 सालों से जानते हैं।
एक प्रमुख दैनिक के साथ बातचीत में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण ने कहा था कि निशा के साथ उनके रिश्ते इस हद तक तनावपूर्ण हो गए थे कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे। उन्होंने कहा था कि निशा को काफी गुस्सा आता है। जब उन्हें गुस्सा आता है तो वह हाथ-पांव चलाती हैं, उन्हें कुछ समझ में नहीं आता। वह चीजों को फेंकना और तोड़ना शुरू कर देती हैं और हाथापाई पर उतर आती हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने बेटे काविश की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है।
वहीं निशा ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि करण के विवाहेतर संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध को बचाने की कोशिश कर रही हूं। वह बच्चे की जिम्मेदारी भी नहीं ले रहा है और वर्षों से लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है, जिसके बारे में मैंने कभी बात नहीं की। मेसे पास अपनी बात साबित करने के सबूत हैं।












Click it and Unblock the Notifications