'बुड्ढे सलमान के साथ दिशा पटानी लगती हैं बहुत भयानक, सिर्फ टाइगर के साथ करें काम'

नई दिल्ली, 13 जून: बॉलीवुड के एक्टर और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (केआरके) का पिछले कुछ दिनों से सलमान खान से विवाद चल रहा है। जिस वजह से वो उनके को-स्टार्स पर भी निशाना साध रहे हैं। हाल ही में सलमान ने परेशान होकर केआरके पर मुकदमा ठोक दिया था। इसके बाद भी केआरके बाज नहीं आ रहे, अब जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक्ट्रेस दिशा पटानी पर निशाना साधा है, जिन्होंने हाल ही में सलमान के साथ फिल्म राधे में काम किया था।

Recommended Video

    Disha Patani को Birthday की बधाई देते हुए KRK ने फिर लिया Salman Khan से पंगा | वनइंडिया हिंदी
    क्या है बर्थ डे मैसेज

    क्या है बर्थ डे मैसेज

    ट्विटर पर केआरके ने लिखा कि डियर, दिशा पटानी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप बुड्ढे एक्टर के साथ बहुत ज्यादा भयानक दिखती हैं, इसलिए कृपया टाइगर के साथ काम किया करें। वैसे पोस्ट में सलमान का नाम तो नहीं लिखा लेकिन यहां पर वो बुड्ढा कहकर उन्हीं पर निशाना साध रहे। कुछ दिनों पहले जब उन्होंने राधे की समीक्षा की थी, तो भी पूरे वीडियो में वो सलमान को सिर्फ बुड्ढा कहते हुए नजर आए।

    नहीं मांगेंगे माफी

    नहीं मांगेंगे माफी

    आपको बता दें कि सलमान खान ने जब उन पर केस किया, तो उम्मीद जताई जा रही थी कि वो माफी मांगकर मामला रफा-दफा कर देंगे, लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि 20 से ज्यादा बॉलीवुड हस्तियों के मुझे मैसेज मिले हैं, जो इस मुद्दे पर अपना समर्थन देने को तैयार हैं। वो लोग ये सब नहीं कर पा रहे, जो मैं कर रहा हूं, इस वजह से सभी ने पीछे से समर्थन देने का ऐलान किया है। सभी सलमान को अपना दुश्मन बनाने से डरते हैं। फिलहाल सभी को इसके लिए धन्यवाद। मैं इतने लोगों को निराश नहीं होने दूंगा, मैं उस सभी के भरोसे पर खरा उतरूंगा।

    सुशांत को लेकर कही ये बात

    सुशांत को लेकर कही ये बात

    हाल ही में केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है- बॉलीवुड के गुंडे भाई तू 100 प्रतिशत ये मानकर चल कि मैं आउट साइडर भले हूं लेकिन मैं दूसरा सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनूंगा। ना ही मैं मरूंगा और ना ही बॉलीवुड की जीत होगी। इस बार तो बॉलीवुड की हार होनी है। इस बार बॉलीवुड ने गलत आदमी से पंगा लिया है। इस ट्वीट के बाद फिल्मी गलियारों में काफी खलबली मची थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+