Morena news: पुराने पापों की सजा काटकर गांव आया था परिवार, सूरज उगते ही फिर मिली मौत की सजा
मुरैना में इससे पहले साल 2013 में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला करते हुए 2 लोगों को मौत के घाट उतारा था। इसके बाद आपसी रजामंदी के बाद दूसरा पक्ष सजा काटकर गांव आया था, जहां उसे देखते ही दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया.

Recommended Video

मध्यप्रदेश के मुरैना से आपसी रंजिश में 6 लोगों की हत्या कर देने का मामला सामने आया है, जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है। मुरैना के लेपा बड़ौदा गांव में आपसी रंजिश के चलते 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच लगभग 10 सालों से आपसी रंजिश चल रही थी, जहां इससे पहले साल 2013 में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला करते हुए 2 लोगों को मौत के घाट उतारा था। इसके बाद आपसी रजामंदी के बाद दूसरा पक्ष सजा काटकर गांव आया था, जहां उसे देखते ही दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया, और इस बीच एक युवक ने दूसरे पक्ष के लगभग 9 लोगों को गोली मार दी, जिसमें 6 की मौत हो गई।
पुलिस ने कही ये बात
एएसपी रायसिंह नरवरिया ने बताया की, मुरैना जिले में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए, धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था। फायरिंग के दौरान गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई। 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कुछ लोगों को गोली मारता दिखाई दे रहा है। वहीं अब पुलिस जांच में जुटी हुई गई है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इसमें गजेंद्र सिंह मृतक पार्टी है, और आरोपी पक्ष धीर सिंह का है। इसमें धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की 2013 में विवाद के चलते हत्या हुई थी, उसका प्रकरण अंबा एलडीसी न्यायालय में चल रहा था। दोनों ही परिवारों के घर आमने-सामने हैं, और इनका पूर्व का विवाद था। न्यायालय में इनकी सहमति बन गई थी। समझौता होने के बाद उन्होंने कहा था कि, कोई दिक्कत नहीं है, गांव में रह लो, जिसके बाद आरोपी गण की सहमति के बाद यह गांव में आए, 20 से 25 परिवार के सदस्य थे। कोई अहमदाबाद तो कोई ग्वालियर में 4 से 5 साल जेल में रहकर आए थे। यह सुबह यहां आए तो उनके घर में आते ही इन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें गजेंद्र सिंह और उसके दो बच्चों की मौत हुई है। साथ ही 3 महिलाएं इनके परिवार की, और एक जो है घायल होकर अस्पताल भेजा है, जिसकी हालत गंभीर है। आरोपी में 4 से 5 लोगों के नाम आ रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- Morena News: जमीन विवाद में नरसंहार, मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या












Click it and Unblock the Notifications