Morena News: जमीन विवाद में नरसंहार, मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या
Morena News: मुरैना जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसके बाद दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Recommended Video

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में 6 लोगों की मौत हो गई है। जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र के गांव लेपा-भिड़ौसा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गांव में 6 लोगों की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने वारदात का वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है।
शुरुआती जानकारी अनुसार धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच 2013 में विवाद हुआ था। इसमें धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। समझौते के बाद आरोपी पक्ष गजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ गांव आ गया था। शुक्रवार की सुबह भी सिंह पक्ष ने गजेंद्र सिंह के परिवार पर लाठी-डंडे और गोली से हमला बोल दिया। इस वारदात में 6 लोगों की अब तक मौत हो गई और 5 घायल हैं।
वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंच गई है। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते चलें कि लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। भिड़ोसा गांव के ही डकैत पान सिंह तोमर थे। जिनके ऊपर मूवी भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ विवाद हुआ था और वह डकैत बने थे। दोनों ही गांवों को जोड़कर यानि लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है। दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव के डकैत पान सिंह तोमर थे। इसलिए भी ये गांव चंबल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है।












Click it and Unblock the Notifications