फेसबुक पर बना दोस्त, हाथ-पैर बांधकर लूट ले गया 8 लाख और कीमती सामान
Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनाना एक बुजुर्ग को देर रात महंगा पड़ गया। नागफनी क्षेत्र में एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर बदमाश लाखों रुपये की नगदी सहित घर का कीमती सामान लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

घटना मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र स्थित झब्बू के नाला की है। यहां रहने वाले बुजुर्ग दानिश के घर देर रात उन्हीं के फेसबुक फ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी लूट को अंजाम दे दिया। दरअसल दानिश घर में अकेले रह रहे थे जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया और आठ लाख रुपये की नकदी, उनका लैपटॉप और दूसरा कीमती सामान लेकर भाग गए।

भागने से पहले बदमाशों ने बुजुर्ग दानिश को उन्हीं के घर में बांधकर डाल दिया। जब किसी तरह दानिश बाहर निकले और अपने मिलने-जुलने वालों को घटना की जानकारी दी। एक बुजुर्ग व्यक्ति को बंधक बना कर लूट की घटना की सूचना क्षेत्र में फैलने से हड़कम्प मच गया और पुलिस भी मोके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
पूरी वारदात पर जानकारी देते हुए डरे-सहमे दानिश ने बताया कि लुटेरा उनका फेसबुक फ्रेंड हैं और रात साढ़े ग्यारह बजे वो आये, लूटपाट कर उन्हें बन्द करके चले गए। फिलहाल इस पूरे मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें-यूपी: मुर्दों के खाते में भेजे जा रहे थे पेंशन, घोटाले में 87 के खिलाफ FIR












Click it and Unblock the Notifications