यूपी: मुर्दों के खाते में भेजे जा रहे थे पेंशन, घोटाले में 87 के खिलाफ FIR

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है जहां वृद्धावस्था पेंशन का बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच मे इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद डीएम के आदेश पर 87 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि वृद्धावस्था पेंशन घोटाले मे बैंक मैनेजर की भी संलिप्तता हो सकती है। जिसके लिए डीएम ने जांच के आदेश दिए है। यहां 87 मरने वाले लोगो के खाते मे फर्जी तरीके से पेंशन भेजी जा रही थी और उसको निकाला जा रहा था।

मृतकों के खाते में पेंशन भेज निकाली

मृतकों के खाते में पेंशन भेज निकाली

वृद्धावस्था पेंशन का घोटाला यूपी के शाहजहांपुर के जैतीपुर ब्लाक मे सामने आया है। दो माह पहले ऐसा ही घोटाला मिला था। फर्जी तरीके से मृतकों के खातों मे वृद्धावस्था पेंशन राशि भेजी जा रही थी। घोटाला पकड़ा गया था और इस मामले पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें एक लिपिक को जेल भी भेज दिया गया था। जांच बढ़ती गई और एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आ गया। अब यहां पर एसडीएम तिलहर मोईन उल इस्लाम ने जांच मे घोटाला पकड़ा है। उन्होंने 87 ऐसे खाते पकङे है जो लोग अब इस दुनिया मे नहीं है। लेकिन उनके खाते वृद्धावस्थ पेशन पहुंच रही थी और बाकायदा खाते से पैसे निकाले जा रहे थे।

बैंक मैनेजर की संलिप्तता

बैंक मैनेजर की संलिप्तता

इसी बड़े घोटाले की जांच रिपोर्ट डीएम को मिली तो उन्होंने गंभीरता से लेते हुए 87 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, ये भी माना जा रहा है कि बगैर बैंक मैनेजर की संलिप्तता से पैसा खाते से नहीं निकल सकता है। ऐसे मे जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है और अब बैंक मैनेजर की भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल 87 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

डीएम ने दिए आदेश

डीएम ने दिए आदेश

डीएम अमृत त्रिपाठी का कहना है कि जांच मे वृद्धावस्था पेंशन मरने वाले लोगो के खाते मे भेजकर निकाला जा रहा था जिसमें 87 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही डीएम ने बैंक मैनेजर की भी संलिप्तता होने की आंशका जताई है। जांच के बाद विभागीय अधिकारी और बैंक मैनेजर पर भी बड़ी कार्यवाई हो सकती है।डीएम ने दिए आदेश
डीएम अमृत त्रिपाठी का कहना है कि जांच मे वृद्धावस्था पेंशन मरने वाले लोगो के खाते मे भेजकर निकाला जा रहा था जिसमें 87 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही डीएम ने बैंक मैनेजर की भी संलिप्तता होने की आंशका जताई है। जांच के बाद विभागीय अधिकारी और बैंक मैनेजर पर भी बड़ी कार्यवाई हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+