पंजाब: बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर फैसला आज, निर्देश- पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की जाए

चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर आज फैसला होना है। पंजाब स्टेट क्राइम सेल द्वारा मोहाली में केस दर्ज करने के खिलाफ बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर कल बहस हुई थी। जहां बिक्रम मजीठिया को जमानत देने या नहीं देने पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। डिफेंस के वकीलों का कहना है कि, उन पर राजनीतिक मंशा से केस किया गया है। पंजाब के चुनावी माहौल के बीच कोर्ट में बहस के दौरान वकीलों ने कहा कि, 2004 से लेकर 2014 के बीच लगे आरोपों पर बिना पुख्ता किसी सुबूत के अब (2021 में) केस दर्ज किया गया है।

आखिर क्या है बिक्रम मजीठिया का मामला

आखिर क्या है बिक्रम मजीठिया का मामला

बताया जा रहा है​ कि, बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस डीजीपीव एआईजी के सुझाव पर दर्ज किया गया। अब मजीठिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया जाएगा। इस बीच, सरकार ने छापेमारी कर रही टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे छापेमारी के पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की जाए। बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही मजीठिया के खिलाफ गृह मंत्रालय ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। उनके खिलाफ ये नोटिस ड्रग्स मामले में जारी हुआ। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया के विदेश भागने पर अब रोक लग गई है। आगे की जांच प्रक्रिया के लिए मजीठिया को भारत में ही रहना होगा।

मुख्यमंत्री चन्नी बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

मुख्यमंत्री चन्नी बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में सरकार ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यह एफआईआर मंगलवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की धारा 25, 27 ए और 29 के तहत मजीठिया के खिलाफ दर्ज की गई। जिसमें कहा गया कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिंथेटिक दवाओं की तस्करी को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकारी वाहनों, सुरक्षा और आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया था। मुख्यमंत्री का कहना है कि, उक्त मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

अड़ गए थे सिद्धू, अनशन पर जाने को कहा

अड़ गए थे सिद्धू, अनशन पर जाने को कहा

राजनीति के जानकारों का मानना है कि, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय से बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव अपनी सरकार पर बना रहे थे। सिद्धू ने यहां तक कह दिया था कि अगर पंजाब सरकार ड्रग्स मामले में कार्रवाई नहीं की तो अनशन पर भी बैठ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+