पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिद्धू आए डेराबस्सी, खाट पर बैठकर खाए लजीज-व्यंजन, बोले- स्वाद लगा

मोहाली। कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मोहाली ज़िला ​स्थित डेराबस्सी आए। यहां उन्होंने एक ढाबे पर खाना खाया। ढाबा मालिक की ओर से उन्हें तरह-तरह के लजीज व्यंजन परोसे गए। पकवानों की टेबल उनके समक्ष खाट पर ही रख दी गई। सिद्धू के चारों ओर उनके समर्थक खड़े रहे और सिद्धू खाना खाते रहे। उनके खाने में पंजाबी तड़की वाली सब्जियां थीं और चंडीगढ़ के स्पेशल व्यंजन भी थे। ढाबे के खाने में सिद्धू को स्वाद आ गया। उसे उन्होंने लाजवाब खाना बताया।

खाट पर बैठकर खाया खाना

खाट पर बैठकर खाया खाना

डेराबस्सी में सिद्धू के आने का पता चलते ही वहां भीड़ एकत्रित होने लगी। वहीं, सिद्धू के एक बयान को लेकर हिंदू संगठन उनका विरोध करने पहुंच गए। उन्हें काले झंडे दिखाए, गाड़ी पर भी फेंके। भीड़ में उनके विरोधियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, इस दौरान बड़ी संख्या में सिद्धू के समर्थक भी मौजूद थे। जिन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के चारों ओर घेरा बनाए रखा। समर्थकों के बीच रहे सिद्धू तक कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं पहुंच सका।

हिंदू संगठनों ने किया विरोध

हिंदू संगठनों ने किया विरोध

सिद्धू के बारे में गोरख टिल्ला बागड़ राजस्थान के सदस्य सुरेश शारदा, टोनी राणा प्रधान राजपूत सभा सहित अन्य ने कहा कि, यह कोई पहली बार नहीं है कि सिद्धू ने सत्ता के नशे में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पहले भी सिद्धू कई बार हिंदू देवी देवताओं को लेकर गलत शब्दावली इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

आखिर में सिद्धू ने माफी मांगी

आखिर में सिद्धू ने माफी मांगी

इसी दौरान कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के काफिले को रोकने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया और सिद्धू के काफिले को रास्ता दिलवाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन के बाहर भी सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि, हिंदू संगठनों का विरोध देखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिनों पुलिस के खिलाफ इस्तेमाल की गई गलत शब्दावली के लिए माफी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+