राष्ट्रीय स्तर के शूटर नमनवीर सिंह का घर में मिला शव

नई दिल्ली, 14 सितंबर। राष्ट्रीय स्तर के शूटर नमनवीर सिंह बरार सोमवार की सुबह मोहाली स्थित अपने घर पर मृत पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार उसे शक है कि बरार ने आत्महत्या की है। वहीं बरार के परिवारवालों का कहना है कि हमे नहीं पता है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। बरार का पोस्टमार्टम फेज 4 स्थित सिविल अस्पताल में कराया गया। नमनवीर की बड़ी बहन डॉक्टर प्रभसुखमान भी ट्रैप शूटर हैं, जबकि पिता बिजनेसमैन हैं। वर्ष 2009 में बरार परिवार पजाब के फरीदकोट से मोहाली शिफ्ट हुआ था।

naman

नमनवीर ने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की थी, साउथ कोरिया में 2015 में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्स्टी गेम्स में नमनवीर ने अंकुर मित्तल और असगर हुसैन खान के साथ डबल ट्रैप टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। इसी साल उन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपिनयशिप में कांस्य पदक जीता और अगले साल एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप जोकि हॉलैंड में हुई थी वहां नमनवीर ने ब्रांज मेडल जीता था।

नमनवीर ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी। बाद में उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से पीजी की डिग्री ली। नमनवीर पटियाला स्थि मोदी बाग शूटिंग रेज में प्रैक्टिस करते थे। डीएवी कॉलेज के शूटिंग कोच अमनेंद्र मान ने नमनवीर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि शूटिंग के लिए यह बड़ा नुकसान है। यह चौंकाने वाली बात है कि नमनवीर की मौत हो गई है। वह जबरदस्त शूटर था, मैं उसके साथ भारतीय दस्ते के साथ 2016 में पोलैंड गया था। जहां उसने कांस्य पदक जीता था। वह शूटिंग के लिए काफी जुनूनी था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नमनवीर की मृत्यु हो गई।

हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की अभी पुष्टि नहीं की है। मोहाली के डिप्टी एसपी गुरशेर सिंह संधू ने बताया कि नमन के शरीर पर गोली के निशान हैं। लेकिन अभी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि मौत की वजह क्या है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दुर्घटनावश गोली चल गई हो और नमन की मृत्यु हो गई हो। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+