Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोहाली: अर्टिगा कार को तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मारी टक्कर, फिर पैदल जा रहे दो लोगों को रौंदा

मोहाली। खबर पंजाब के मोहाली जिले से है। यहां एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार व अर्टिगा में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो और लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो तीन लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

 Mohali News: A speeding Mercedes car killed three people

ये हादसा एयरपोर्ट रोड स्थित राधास्वामी चौक पर शनिवार को हुआ। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मर्सिडीज कार में तीन युवक सवार थे। जबकि अर्टिका टैक्सी में चार लोग सवार थे। इस दौरान राधा स्वामी चौक पर दोनों कारों में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे के अर्टिका सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि मर्सिडीज ने भिड़त के वहां से गुजर रहे दो और लोगों को अपनी चपेट में लिया। दोनों व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। हालांकि हादसे के बाद मर्सिडीज सवार युवकों ने तुरंत फोन कर अपने किसी जानकार को मौके पर बुलाया। इसके बाद वह अपनी गाडी को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

वहीं, सूचना मिलते ही मौके मौके पर पुलिस व अन्य अधिकारी पहुंच गए। इस दौरान छह घायलों को निजी अस्पताल व सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मटौर थाने में तैनात व मामले के जांच अधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया पुलिस मृतकों की पड़ताल करने में जुटी हई है। हालांकि, कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि इसमें दो मृतक एक नामी निजी कंपनी में नाइट डयूटी खत्म कर घर जा रहे थे। इनमें एक राम प्रसाद व उसका साथी था। जबकि अर्टिका सवारों की पहचान नहीं हुई।

पंजाब डीजीपी कार्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और दुर्घटना के समय वह नशे में था। पुलिस ने उसके खिलाफ 304 और 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+