मेरठः घर में सो रही नवविाहिता के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो बनाकर पति को भेजा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व घर में घुसकर दो भाइयों ने नवविाहिता को डरा-धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान दोनों आरोपियो ने वीडियो भी बना लिया और उसके पति को भेज दिया। बीते मंगलवार को पीड़िता ने थाने पर घटना की तहरीर दी है।

meerut gangraped of newly married girl in her house

बता दें कि युवती का कुछ दिन पहले ही निकाह हुआ है। निकाह के बाद युवती अपने मायके आई हुई थी। बीते 13 दिसंबर की रात को नवविवाहिता अपने घर में सो रही थी और उसके परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। महिला का आरोप है कि मकान की दीवार फांदकर पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई घुस आए और नवविवाहिता के साथ रेप किया।

दुष्कर्म के दौरान उन्होंने वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, लेकिन परिजन शांत रह गए। अब आरोपियों ने महिला का निकाह तुड़वाने के लिए अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। सोमवार को महिला के ससुराल वालों ने उसके परिजनों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद मंगलवार को पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ से गुरुग्राम नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप, मकान मालिक ने दिया था नौकरी का झांसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+