मेरठ से गुरुग्राम नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप, मकान मालिक ने दिया था नौकरी का झांसा

गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली युवती से हरियाणा के गुरुग्राम इलाके में 30 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आई युवती को मकान मालिक ने घरेलू सहायिका का काम दिलाने का झांसा देकर नीमराणा स्थित दोस्त के फ्लैट पर ले गया, जहां मकान मालिक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देते हुए गुरुग्राम की बस में बैठाकर भेज दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को सूचित किया। एसीपी महिला अपराध ( दक्षिण ) सुशीला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षाण और बयान दर्ज कर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर जीरो एफआईआर अलवर पुलिस को भेज दी गई है।

नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप

नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि करीब 15 दिन पहले वह नौकरी की तलाश में गुरुग्राम में रहने वाली अपनी दोस्त के पास आई थी। पीड़िता के अनुसार नौकरी के सिलसिले में मकान मालिक मुकेश से बातचीत हुई। उसने बताया कि बेटा, तुम मुझे अपना अंकल ही समझो। मैं तुम्हें घरेलू सहायिका की नौकरी लगवा दूंगा। युवती का आरोप है कि 15 दिसंबर को आरोपी मुकेश उसे नीमराणा में अपने दोस्त के फ्लैट पर काम लगाने के नाम पर अपने साथ ले गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद धमकाया

वारदात को अंजाम देने के बाद धमकाया

वहां फ्लैट में पहुंचने पर मुकेश के दो दोस्त पहले से ही मौजूद थे। युवती ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कई घंटों तक उसके साथ हैवानियत की और नीमराणा से गुरुग्राम के लिए बस में बैठा दिया। इसके बाद देर रात को हीरो होंडा चौक पर उतरने के बाद युवती ने हिम्मत करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+