मेरठ में पैगंबर मोहम्मद को लेकर की अभद्र टिप्पणी तो धर्म विशेष के लोगों ने किया हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना कस्बे में बीते बुधवार की शाम को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक ने पैगंबर साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। टिप्पणी करने के बाद धर्म विशेष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सैकड़ों लोगों ने थाने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू किया तो मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स को मोर्चा संभालना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी।

man did controversial comments on hajrat mohammad sahab on his facebook wall in meerut

हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। एसपी देहात अविनाश पांडे ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पूर्व चेयरमैन के पुत्र शाहबेज अंसारी ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि कस्बे के रहने वाले एक युवक ने अपनी फेसबुक वॉल पर हजरत मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही संप्रदाय विशेष के निवासियों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद अधिकारियों ने जैसे तैसे हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए थाने से वापस भेजा, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है।

यह भी पढ़ेंः कमलेश तिवारी हत्याकांड: गला रेतने वाला अशफाक हुसैन प्रतिष्ठित कंपनी में था एमआर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+