बेटी चाचा से करती थी प्यार, पिता को मौत के घाट उतारकर जलाया
Meerut news, मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के रिठानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक कलयुगी चाचा ने खून के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामला भतीजी से प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद को लेकर था।

दरअसल मामला परतापुर थाना क्षेत्र के गांव रिठानी का है। आरोप है कि आशीष (42 वर्ष) की लड़की दीपा का अपने सगे चाचा अजय से अवैध सम्बंध थे जिसका विरोध आशीष करता था। पहले कई बार अपने भाई अजय और अपनी बेटी को समझाया जिसके बाद से ही बेटी दीपा व चाचा अजय ने आशीष को रास्ते से हटाने की ठान ली थी।

मौका देखकर दीपा और अजय ने पहले आशीष को मौत के घाट उतारा। उसके बाद घर के सामने खाली प्लॉट में उसे जला दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने जले हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुटी है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। उधर मामले में आरोपी भाई और मृतक की बेटी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें-UP: कड़ाके की ठंड में बूढ़ी मां को घर से बाहर बांधा, देखकर अफसर रह गए सन्न












Click it and Unblock the Notifications