UP: कड़ाके की ठंड में बूढ़ी मां को घर से बाहर बांधा, देखकर अफसर रह गए सन्न

Unnao news, उन्नाव। यूपी के उन्नाव में गरीबों को बांटने के लिए उप जिलाधिकारी निकली थीं। रास्ते में उन्होंने जो देखा उससे उनके रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल हुआ ये कि एक झोपड़ी के बाहर एक वृध्दा बांस से बंधी हुई थी और अपना काम कर रही थी। जिलाधिकारी ने ये नजारा देखते हुए तत्काल वृद्वा को मुक्त कराया। इसके साथ ही यह कृत्य करने वाले दोनों बेटों को पुलिस के हवाले कर दिया। उप जिलाधिकारी ने वृद्धा को अपने सामने कमरा खुलवा कर रहने की व्यवस्था कराई। उप जिलाधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

mother tied by her two sons in unnao in up

गौरतलब है उप जिलाधिकारी क्षेत्र में गरीबों के बीच कंबल बांटने के लिए निकली थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक झोपड़ी के बाहर 90 साल की वृद्धा बांस में बंधी थी। जो अपने दैनिक कार्यों को कर रही थी। यह देखकर उन्होंने रोष व्यक्त किया। मौके पर उसके दोनों बेटों से पूछताछ की। जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी ने तत्काल वृद्धा के दोनों बेटों को मौके पर बुलाया और उनके इस कार्य को अमानवीय हरकत बताया। उप जिलाधिकारी ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बेटों के अनुसार उनकी मां इधर-उधर चली जाती थी। जिससे खोजने में परेशानी होती थी और खतरा भी बना रहता था।

इसलिए उन्होंने हाथ को कपड़े से बांध दिया। उपजिलाधिकारी पूजा अग्निहोत्री ने इसे अमानवीय व्यवहार बताते हुए कहा कि और कहा आप कमरे में रख सकते थे। पूजा अग्निहोत्री ने कमरे में व्यवस्था की। उन्होंने संतोष व पुत्ती लाल को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजगैन ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन के खिलाफ संग धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डेढ़ लाख लेकर घर लौटते व्यापारियों का अपहरण, एक को बेहोश कर बदमाशों ने खेत में छोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+