मऊ: विवादित जमीन पर मकान बनवाने को लेकर हुई थी लेखपाल की हत्या, चार गिरफ्तार
Mau news, मऊ। मऊ जिले में पिछले 11 फरवरी को घर में घुकर लेखपाल की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस मामलें में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विवादित कीमती भूमि पर मकान बनाने से रोकने पर लेखपाल की हत्या की गई।

लेखपाल ने रुकवा दिया था मकान निर्माण
लेखपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सुरेन्द्र बहादुर ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध विहार कालोनी निवासी लेखपाल धीरज सिहं की हत्या उनके आवास पर कर दी गई थी।पुलिस की कई टीमें घटना का खुलासा करने में लगी हुई थी। जांच में ये बात सामने आई कि नसोपुर रस्तीपुर और निजामुद्दीनपुर के धीरज सिहं लेखपाल थे। ग्राम रस्तीपुर निवासी जगरनाथ का फुलवासी देवी के बीच में पुश्तैनी कीमती आबादी की जमीन पर विवाद था। जगरनाथ उस जमीन पर मकान का निर्माण कराना चाहता था, लेकिन फुलवासी देवी ने लेखपाल धीरज सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर लेखपाल ने मकान निर्माण को रुकवा दिया था।

मकान बनवाने को लेकर लेखपाल से हुई थी कहासुनी
इसके लिए जगरनाथ लगातार लेखपाल धीरज सिंह पर दबाव बना रहा था। लेखपाल और जगरनाथ में कई बार कहासुनी भी हुई थी। मकान का मामला कोर्ट में चलने के कारण लेखपाल ने किसी भी कीमत पर मकान नहीं बनने की बात कही थी। जिसके बाद 11 फरवरी की देर शाम जगरनाथ अपने साथ अपने बेटे विनोद, सोनू इसके अलावा मनोज, नोसपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधी हरिभवन यादव, कुख्यात अपराधी रमेश सिहं काका के शूटर पखईपुर गांव निवासी अरविन्द सिहं को समझौता कराने के उद्देश्य से लेखपाल धीरज सिहं के आवास पर गए।

बात नहीं बनने पर की हत्या
यहां पर सभी ने लेखापल से अपने पक्ष में रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया, लेकिन बात नहीं बनने पर जगरनाथ के बेटे विनोद और कुख्यात अपराधी अरविन्द सिंह ने लेखपाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एक बात और साफ कर दी कि इस हत्याकांड को जिले के कुख्यात अपराधी रमेश सिंह काका की साजिश पर उसके शूटर अरविन्द सिंह ने अंजाम दिया।

जमानत पर जेल से जेल से बाहर हैं शातिर बदमाश
पुलिस ने बताया कि दोनों ही बदमाश जमानत पर जेल से बाहर हैं औऱ जिले में इन दिनों विवादित भूमि पर कब्जा और मोटी रकम लेकर सुलह समझौता कराने का काम कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने जगरनाथ, विनोद, मनोज और हरिभवन को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से अभी भी सोनू और कुख्यात अपराधी अरविन्द सिंह दूर हैं। पुलिस इनकी तलाश करने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications